स्पोर्टी लुक और दमदार टेक्नोलॉजी के साथ आई 2025 Honda Hornet 2.0, जानें फीचर्स और कीमत

By admin

Published on:

Honda Hornet 2.0

2025 Honda Hornet 2.0:- Honda ने 2025 में अपनी दमदार स्ट्रीटफाइटर बाइक Honda Hornet 2.0 को अपडेट करके लॉन्च कर दिया है। नई बाइक न केवल अपने स्पोर्टी लुक से ध्यान खींचती है, बल्कि इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसे OBD2B एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया है, जिससे इसका परफॉर्मेंस और भी दमदार हो गया है। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में विस्तार से।

कैसा है Honda Hornet 2.0 का एडवांस्ड फीचर्स

दोस्तों, फीचर्स की बात करें तो होंडा हॉर्नेट 2.0 में अब एक 4.2-इंच TFT स्क्रीन दी गई है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन Honda RoadSync ऐप के जरिए कॉल, SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है। इसके अलावा, बाइक में डुअल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इस बार ग्राफिक्स और कलर स्कीम को भी अपडेट किया है, जिससे इसका लुक और ज्यादा स्पोर्टी हो गया है।

क्या है Honda Hornet 2.0 का दमदार परफॉर्मेंस

Honda Hornet 2.0
Honda Hornet 2.0

बात करें परफॉर्मेंस की तो, होंडा Hornet 2.0 में 184.4cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 17 PS की पावर और 15.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह Bike शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है, जिससे इसकी स्मूद शिफ्टिंग होती है। इसके अलावा, गोल्डन इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन बेहतर स्टेबिलिटी और कम्फर्ट प्रोवाइड करते हैं।

Also Read:- 65Km की माइलेज और धाँसू फीचर्स के साथ आ रहा Honda Activa 7G!

मात्र इतनी कीमत

हालांकि दोस्तों, आपको बता दूं कि कीमत की बात करें तो Honda Hornet 2.0 का एक्स-शोरूम दिल्ली प्राइस ₹1,56,953 रखा गया है।इस प्राइस रेंज में यह बाइक TVS Apache RTR 200 4V, Yamaha MT-15 V2 और Bajaj Pulsar NS200 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है। इसके चार शानदार कलर ऑप्शन – पर्ल इग्नियस ब्लैक, रेडिएंट रेड मेटालिक, एथलेटिक ब्लू मेटालिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक में उपलब्ध है।

Leave a Comment